वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
मेयर ने यह भी जानकारी दी कि वे आगामी 19 तारीख को खुद सड़कों का निरीक्षण करेंगे
कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हाकिम ने शुक्रवार को कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने बताया कि शहर के इतिहास में पहली बार बंगला भाषा में प्लान सैंक्शन हुआ है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 16/1 बोस पुकुर रोड का प्लान बंगला में सैंक्शन किया गया है। जो भी लोग बंगला में आवेदन देंगे, उन्हें बंगला में ही मंजूरी मिलेगी। अंग्रेज़ी में आवेदन करने वालों को अंग्रेज़ी में। मेयर ने कहा कि इस बारे में निगम की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि कालीपूजा के बाद कई ट्रेड लाइसेंस रद्द कर दिए जाएँगे और नये सिरे से शुरू किए जाएँगे। गुलशन कॉलोनी विवाद पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, इसलिए टिप्पणी नहीं करेंगे। डेंगू की स्थिति पर मेयर ने बताया कि अभी तक 509 मामले सामने आए हैं, जबकि पहले यह संख्या 370 थी, यानी 74 मामले और बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बरसात कम हो रही है, ऐसे में डेंगू फैलने का समय है। लगातार 7 दिन विजि़ट करना होगा। लोगों को जागरूक होना ही होगा। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बंगालियों ने जब ब्रिटिश को भगा दिया था, तब भाजपा को भगाना भी उनके लिए मुश्किल नहीं होगा। भाजपा शासित लोग आग से खेल रहे हैं। निगम में भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी मामलों की एक तय समयसीमा हो। अदालत को स्पष्ट निर्देश देना चाहिए। बार-बार तारीख पर तारीख मिलने से कोई हल नहीं निकलता। जैसा कि राजीव गांधी की हत्या के मामले में भी सालों तक फैसला नहीं हुआ। पूजा से पहले सड़क मरम्मत का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि पूजा से पहले सभी सड़कों की मरम्मत कर दी जाएगी।
मेयर ने यह भी जानकारी दी कि वे आगामी 19 तारीख को खुद सड़कों का निरीक्षण करेंगे।